राष्ट्रीय

इलेक्शन रिजल्ट : महाराष्ट्र के रुझानों में महायुति को क्लीन स्वीप दिख रही, झारखंड में JMM गठबंधन आगे

इलेक्शन रिजल्ट : महाराष्ट्र के रुझानों में महायुति को क्लीन स्वीप दिख रही, झारखंड में JMM गठबंधन आगे

नई दिल्ली। आज महाराष्ट्र और झारखंड में हुए विधानसभा चुनावों के तहत मतगणना का दिन है। आज तय हो जाएगा कि इन दोनों सूबों में कौन सी पार्टी और कौन सा गठबंधन सबसे आगे रहने वाला है। वहीं, उत्तर प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा एवं लोकसभा उपचुनावों का भी परिणाम आज आ जाएगा। ये सारे नतीजे आने वाले कुछ वक्त के लिए देश की सियासत की दशा और दिशा तय करेंगे।

महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली महायुति ने रुझानों में जबरदस्त बढ़त बनाई हुई है। सभी 288 सीटों के रुझानों के मुताबिक, बीजेपी गठबंधन 201 सीटों पर आगे है जबकि 82 कांग्रेस के नेतृत्व वाला MVA आगे है। वहीं, 5 सीटों पर अन्य ने बढ़त बनाई हुई है।

झारखंड से सामने आ रहे रुझानों में JMM गठबंधन अब काफी आगे हो गया है। 81 में से 69 सीटों के रुझानों के मुताबिक, JMM गठबंधन 40 और BJP गठबंधन 28 और अन्य 1 सीट पर आगे है।

 

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button