राष्ट्रीय
चंडीगढ़ के दो नाइट क्लबों के पास सुबह 4 बजे धमाके, फेंका गया संदिग्ध विस्फोटक

चंडीगढ़ के दो नाइट क्लबों के पास सुबह 4 बजे धमाके, फेंका गया संदिग्ध विस्फोटक
नई दिल्ली। केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ से सुबह-सुबह डराने वाली खबर सामने आई है। चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित दो नाइट क्लबों के पास मंगलवार को सुबह-सुबह करीब चार बजे दो धमाके हुए हैं। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, देसी बमों से धमाके किए जाने की खबर सामने आई है। इस घटना के बाद से लोग दहशत में हैं। पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही है।
फोरेंसिक टीमें मौजूद
अब तक की जांच में सामने आई जानकारी के मुताबिक, दो अज्ञात बाइक सवारों ने सुबह तड़के चंडीगढ़ के दो नाइट क्लबों के पास संदिग्ध विस्फोटक फेंका है। चंडीगढ़ पुलिस की फोरेंसिक टीमें इस मामले की जांच कर रही है। इस घटना के बारे में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।



