मनोरंजन

नहीं रहे गुफी पेंटल, महाभारत में शकुनि मामा के किरदार से हुए थे मशहूर

सोमवार की सुबह मनोरंजन जगत से एक और बुरी खबर सामने आई। टीवी सीरियल महाभारत में शकुनि मामा का किरदार निभाकर घर-घर में लोकप्रिय हुए अभिनेता गूफी पेंटल का निधन हो गया। दो दिन पहले एक्टर की तबीयत खराब होने की खबरें सामने आई थीं। गूफी पेंटल ने टीवी के अलावा कई फिल्मों में भी उल्लेखनीय भूमिकाएं निभायी थीं। एक्टर के निधन की खबर की पुष्टि उनके भतीजे हितेन ने भी कर दी है। हितेन ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमे उन्होंने लिखा है- महाभारत में शकुनि मामा यानी फेमस एक्टर गूफी पेंटल का निधन हो गया। बता दें, एक्टर का पूरा नाम सरबजीत गूफी पेंटल था।

Author Desk

Related Articles

Back to top button