राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पीएम मोदी से की मुलाकात, कहा सरकार एक विकसित दिल्ली में बदलने को प्रतिबद्ध

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पीएम मोदी से की मुलाकात, कहा सरकार एक विकसित दिल्ली में बदलने को प्रतिबद्ध

नई दिल्ली। दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने मुलाकात की तस्वीरें जारी की हैं। पहली बार विधायक बनीं गुप्ता ने बृहस्पतिवार को रामलीला मैदान में एक भव्य समारोह में छह मंत्रियों के साथ शपथ ली थी। राष्ट्रीय राजधानी में भाजपा 27 साल के बाद सत्ता में आई है। इस मुलाकात के बाद पीएम नरेंद्र मोदी के साथ तस्वीरों को सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पर शेयर भी किया। एक्स पर इन तस्वीरों को शेयर करते हुए रेखा गुप्ता ने लिखा, आज प्रधानमंत्री आवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। आपके मार्गदर्शन और नेतृत्व में भाजपा की डबल इंजन सरकार लोक कल्याण और सुशासन के पथ पर चलते हुए दिल्लीवासियों के सपनों को एक विकसित दिल्ली में बदलने को प्रतिबद्ध है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button