छत्तीसगढ़

नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, CRPF जवानों ने बरामद किया IED बम

बीजापुर/बालाघाट। वनांचल क्षेत्र में नक्सलियों ने आए दिन उत्पात मचा रहे हैं। लगातार जवानों और ग्रामीणों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश में रहते हैं। इसी बीच जवानों ने एक बड़ी घटना होने से रोक लिया है। तिम्मापुर बासागुडा के बीच नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED बरामद किये हैं। जानकारी के अनुसार, बरामद किए गए टिफिन IED 2 किलो का है। इसके साथ ही 10 मी. लंबा कमांड वायर भी जब्त किया है। इस पूरी घटना की कारवाई CRPF ने की है।
वहीं दूसरी ओर नक्सलियों ने बालाघाट के मानपुर के जंगल में बैनर बांधा है और पर्चें भी फेंके हैं। पुलिस ने नक्सलियों के फेंके पर्चे को बरामद कर ली है। जिसमें लिखा हुआ है कि पेसा एक्ट का सही तरीके से पालन करें। मामला भरवेली थाना क्षेत्र के गांगुलपारा का है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button