छत्तीसगढ़

प्रापर्टी डीलर के ऑफिस में लाखों की चोरी, चोरों ने गैस कटर से काटी अलमारी, चौकीदार को नहीं लगी भनक

रायपुर। राजधानी के तेलीबांधा थाना इलाके के जलविहार कॉलोनी स्थित मिरानी प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में चोरों ने धावा बोला और से लाखों रुपये नगदी ले उड़े। बताया जा रहा है कि शातिर चोर ऑफिस के बाथरूम के रोशनदान में लगी कांच को तोड़कर अंदर घुसे। कमरे में रखी अलमारी को गैस कटर से काटकर उसमें रखे 10 लाख नगदी लेकर फरार हो गए हैं। चोरी की बड़ी वारदात हो गई और वह मौजूद चौकीदार को भनक नहीं लग पाई। सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी सहित एफएसल की टीम भी मौके पर पहुंच गई।

बताया जा रहा है कि, जलविहार कॉलोनी में संचालक तुषार मिरानी का मिरानी प्रापर्टी डीलर मिरानी कंस्ट्रक्शन नाम से ऑफिस है। उन्होंने पुलिस को बताया की बीती रात तीन मंजिला ऑफिस के बाथरूम के पीछे कांच की प्लेट हटाकर चोर ऑफिस के अंदर घुसे थे। चोरों ने वहां रखी अलमारी को इलेक्ट्रिक कटर से काटा और लॉकर में रखे लगभग 10 लाख रूपये नगदी लेकर फरार हो गए। इस घटना में चौकाने वाली बात यह है कि ऑफिस के चौकीदार तक को चोरी की वारदात का पता नहीं चला। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button