छत्तीसगढ़

भारत इस कायराना हरकत का देगा मुंहतोड़ जवाब : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

भारत इस कायराना हरकत का देगा मुंहतोड़ जवाब : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि, कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले की जितनी निंदा की जाए कम है। ये आतंकवादियों का पर्यटकों पर कायराना हमला है। आतंकियों ने लोगों से धर्म पूछ-पूछ कर मारा है। यह घटना दुर्भाग्यजनक है। आज पूरा देश इस घटना से स्तब्ध है। उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनने के बाद आतंकवाद और नक्सलवाद को समाप्त करने का बीड़ा उठाया है। आज ये ताकत अपनी अंतिम सांसे गिन रही है। अरुण साव ने कहा कि, आतंकी घटना में रायपुर के दिनेश मिरानिया की भी शहादत हुई है। सभी मृतकों को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। परिजनों के प्रति अपनी सहानुभूति प्रकट करता हूं। राज्य सरकार दिनेश मिरानिया जी के परिजनों से सीधे संपर्क में है। सरकार की ओर से पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है। आतंकियों को इस कायराना हरकत का मुंहतोड़ जवाब मिलेगा।
Author Desk

Related Articles

Back to top button