छत्तीसगढ़

शराब घोटाला : स्टील कारोबारी को एसीबी ईओडब्ल्यू की टीम ने उठाया, सुबह से चल रही छापेमारी

शराब घोटाला : स्टील कारोबारी को एसीबी ईओडब्ल्यू की टीम ने उठाया, सुबह से चल रही छापेमारी

भिलाई। छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में एसीबी और ईओडब्ल्यू की टीम ने 20 से ज्यादा जगहों पर छापा मारा है। दुर्ग-भिलाई में 22 जगहों पर कार्रवाई जारी है। एसीबी और ईओडब्ल्यू की कई टीमें चार गाड़ियों में सुबह 4 बजे भिलाई पहुंची। एक टीम हाउसिंग बोर्ड स्थित आम्रपाली अपार्टमेंट में अशोक अग्रवाल के घर पहुंची। इसके साथ तीन लोगों के घर भी दस्तावेजों की जांच चल रही है। दोनों स्टील कारोबारी हैं। इनकी छावनी चौक भिलाई के पास फेब्रीकेशन व अन्य चीजों की फैक्ट्री है। अकोशक अग्रवाल पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के करीबी हैं। इन्होंने लखमा के साथ मिलकर पूरे शराब घोटाले को अंजाम दिया। खबर लिखे जाने तक टीम जांच कर रही है। एक टीम अशोक अग्रवाल को गाड़ी में पकड़कर कहीं ले गई है, वहीं एक टीम उनके घर में जांच कर रही है। ऐसी जानकारी मिली है कि एक टीम अशोक अग्रवाल को लेकर उनकी फैक्ट्री गई है, वहां भी टीम दस्तावेजों की जांच करेगी।

Author Desk

Related Articles

Back to top button