छत्तीसगढ़

भोयना हाई स्कूल को हायर सेकेंडरी स्कूल में उन्नयन के लिए छात्रों ने विधायक को सौंपा – ज्ञापन  

धमतरी (प्रखर)  भोयना के छात्रों ने अपने हाई स्कूल को हायर सेकेंडरी स्कूल में उन्नयन करने के लिए विधायक ओंकार साहू को एक ज्ञापन सौंप है। इस ज्ञापन में छात्रों ने विधायक महोदय को बताया कि 10वीं के बाद आगे की पढ़ाई के लिए उन्हें 8 किलोमीटर दूर धमतरी शहर जाना पड़ता है।छात्रों ने कहा कि स्कूल जाने के दौरान उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। बारिश में भीगना, सड़क के गड्डों में गिरना और कपड़े खराब होना आम बात है। भारी वाहनों की आवाजाही के कारण दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। इस समस्या से आसपास के 5-6 गांवों के विद्यार्थी प्रभावित हैंविद्यार्थियों ने कहा  कि पिछले 10 वर्षों से वे हायर सेकेंडरी स्कूल की मांग कर रहे हैं। हर साल कलेक्ट्रेट में ज्ञापन दिया जाता है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। स्थानीय स्तर पर हायर सेकेंडरी स्कूल न होने से छात्रों की शिक्षा प्रभावित हो रही है और उनकी सुरक्षा भी जोखिम में है।विधायक ओंकार साहू ने छात्रों की मांग पर ध्यान देते हुए आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया । आगे कहा वे इस मुद्दे को सरकार के समक्ष उठाएंगे  |

Author Desk

Related Articles

Back to top button