राष्ट्रीय

छत्रपती शिवाजी महाराज काल के 12 किलों को यूनेस्को ने वर्ल्ड हेरीटेज साइट्स की लिस्ट में किया शामिल

छत्रपती शिवाजी महाराज काल के 12 किलों को यूनेस्को ने वर्ल्ड हेरीटेज साइट्स की लिस्ट में किया शामिल

मुंबई। छत्रपती शिवाजी महाराज काल के 12 किलों को यूनेस्को ने अपनी वर्ल्ड हेरीटेज साइट्स की लिस्ट में शामिल किया है। इसे लेकर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है। देवेंद्र फडणवीस ने इसके लिए पीएम नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह पीएम मोदी के प्रयासों का परिणाम है। बता दें कि यूनेस्को ने वर्ल्ड हेरीटेज लिस्ट में महाराष्ट्र के 12 किलों को शामिल किया है, जिसमें रायगड, राजगड, प्रतापगड, पन्हाला, शिवनेरी, लोहगड, साल्हेर, सिंधुदुर्ग, विजयदुर्ग, सुवर्णदुर्ग, खांदेरी और तमिलनाडु का एक जिंजी किला शामिल है।

सीएम देवेंद्र फडणवीस का ट्वीट
सीएम देवेंद्र फडणवीस ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ऐतिहासिक और गौरवशाली क्षण। महाराष्ट्र सरकार हमारे प्रिय छत्रपति शिवाजी महाराज को नमन करती है। महाराष्ट्र के सभी नागरिकों और शिवभक्तों को हार्दिक बधाई। छत्रपति शिवाजी महाराज के 12 किले यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल। मुझे यह बताते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि हमारे महानतम राजा, छत्रपति शिवाजी महाराज के 12 किलों को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया है। अब इसे ‘उत्कृष्ट सार्वभौमिक मूल्य’ के रूप में शामिल किया गया है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button