छत्तीसगढ़

ट्रक और स्कॉर्पियो में जबरदस्त भिड़ंत 4 साल की बच्ची की मौत,तीन गंभीर

धमतरी – सिहावा क्षेत्र में रविवार शाम हुए भीषण सड़क हादसे में एक बच्ची की मौत हो गयी। जबकि पिता सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।जिन्हें नगरी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं एक और बच्ची को गंभीर हालत में धमतरी रेफर किया गया है।

हादसा सिहावा थाना के सिहावा,घटुला मार्ग पर पाईकभाठा के पास की बताई जा रही है। जहाँ तेज रफ्तार स्कार्पियो और ट्रक में भीषण भिडंत हुआ है। जिसके बाद स्कार्पियो के सामने हिस्से के परखच्चे उड़ गये। कड़ी मशक्कत के ग्रामीणों की मदद दे फंसे लोगों को निकाला गया।

मिली जानकारी के अनुसार छिपलीपारा,सोनामगर निवासी दुलेश्वर साहू स्कार्पियो में पत्नी और बच्चों संग विश्रामपुरी इलाके गये थे। पत्नी शिक्षिका है जिसका पोस्टिंग बस्तर के विश्रामपुरी क्षेत्र में है।कल यानी 26 जून से नये शिक्षा सत्र की शुरुवात होनी है। लिहाजा पत्नी को छोड़कर पति दुलेश्वर साहू,तीन बच्चियों संग वापस घर लौट रहे थे। उसी दौरान सिहावा,घठूला मार्ग पर पाईकभाठा के पास ये स्कार्पियो CG09 H 1000 और ट्रक GJ10 TX1734 में जोरदार भिडंत हो गयी। इस हादसे में शांभवी साहू 4 वर्ष की मौत हो गई। जबकि पिता सहित तीन घायल हो गए हैं

वहीं इस भीषण सड़क दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा – तफरी का माहौल थाऔर लोगों की भीड़ जमा हो गयी। सूचना पर सिहावा थाना प्रभारी लेखराम ठाकुर सहित टीम मौके। पर पहुँचकर घायलों को अस्पताल भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे में एक 4 साल की बच्ची की मौत हुई है।दुलेश्वर साहू स्कार्पियो चालक, यशस्वी साहू 18 वर्ष और आरती साहू 2 साल को चोट आई है जिसमें दुलेश्वर साहू और यशस्वी को धमतरी रिफर किया गया है।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button