छत्तीसगढ़

हाईस्कूल,हायर सेकण्डरी पूरक परीक्षा फार्म कल तक

रायपुर – छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की हाईस्कूल / हायर सेकण्डरी पूरक परीक्षा 2023 हेतु आवेदन फार्म भरने की अंतिम तिथि सामान्य शुल्क के साथ दिनांक 14 जून 2023 थी एवं विलंब शुल्क के साथ 20 जून निर्धारित थी। अंतिम तिथि समाप्त होने के पश्चात कई छात्रों ने विभिन्न कारणों से परीक्षा फार्म नही भरने का हवाला देते हुए परीक्षा फार्म में वृद्धि करने की मांग की है। छात्र हित में दिनांक 27 जून कार्यालयीन समय ( सायं 5:30 बजे तक) बढ़ायी गई है जो छात्र आवेदन फार्म भरने से छूट गये है वे छात्र संबंधित संस्था के माध्यम से उक्त समय तक छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल के पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।

Author Desk

Related Articles

Back to top button