छत्तीसगढ़

हाथियों के झुण्ड ने तोड़े ग्रामीणों के घर, वन विभाग मुस्तैद

रायपुर/गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। मरवाही वन मण्डल के जंगलों में 5 हाथियों का जमावड़ा बना हुआ है। बताया जा रहा है कि देर रात मरवाही के जंगलो में एक बार फिर इन हाथियों ने 4 से 5 घरों को नुकसान पहुंचाया है। हाथियों के कारण ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ है। वन विभाग के कर्मचारी इन हाथियों पर निगरानी रख कर इन्हें इंसानी आबादी से दूर रखने का प्रयास कर रहे हैं। साथ ही स्थानीय ग्रामीण अपने घरों और फसलों से इन हाथियों को दूर करने के चक्कर में इन हाथियों के बेहद नजदीक पहुंच जा रहे हैं। ये हाथी करीब दो महीने से मरवाही के जंगलों में बने हुए हैं।

Author Desk

Related Articles

Back to top button