छत्तीसगढ़

अशोक चतुर्वेदी गिरफ्तार, ईओडब्ल्यू एसीबी की टीम ने दबोचा पाठ्यपुस्तक निगम के पूर्व महाप्रबंधक को

रायपुर। पाठयपुस्तक निगम के पूर्व महाप्रबंधक अशोक चतुर्वेदी को ईओडब्ल्यू एसीबी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर आय से अधिक संपत्ति रखने सहित कुछ मामलों में भ्रष्टाचार करने का आरोप है। सूत्रों के मुताबिक चतुर्वेदी को हाईकोर्ट से राहत मिली हुई थी लेकिन बाद में जमानत खारिज हो गई थी। इसके बाद से वो फरार चल रहे थे। वो पंचायत विभाग के अफसर हैं और पाठ्यपुस्तक निगम में प्रतिनियुक्ति पर थे।
बताया गया कि ईओडब्ल्यू एसीबी की टीम लगातार उनके करीबियों से पूछताछ कर रही थी और फिर एक जानकारी के आधार पर टीम आंध प्रदेश पहुंची। वहां गुंटूर जिले से चतुर्वेदी को हिरासत में लिया गया। कल जिला अदालत में पेश किया जा सकता है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button