छत्तीसगढ़राजनीति

मोदी सरकार की विदाई में देश के युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान होगा : धनंजय सिंह ठाकुर

रायपुर। भाजपा के युवा संवाद कार्यक्रम को युवाओं को ठगने की नई तरकीब बताते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में केंद्र से मोदी सरकार की विदाई में युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान होगा। देश का पढ़ा-लिखा युवा अब समझ रहा है कि किस प्रकार से मोदी सरकार और भाजपा उनके अनुषांगिक संगठन देश को गुमराह कर रहे हैं और गर्त में ले जा रहे हैं। आज मोदी सरकार से युवा रोजगार मांग रहा है और भाजपाई युवा संवाद की आड़ में जुमला सुना रहे और रोजगार देने में असफल मोदी सरकार की नाकामियों पर ध्यान भटकाने की जुगत कर रहे हैं। 2014 में भाजपाइयों ने युवाओं से चाय पर चर्चा कर केंद्र में उनकी सरकार बनने पर दो करोड़ रोजगार देने का सब्जबाग दिखाए थे। 9 साल में 18 करोड़ रोजगार युवाओं को मिलना था लेकिन मात्र 75000 नियुक्ति पत्र देने में मोदी सरकार की सांस फूलने लगीं। और केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने नए पद सृजन करने और भर्ती पर रोक लगा दी।

धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि असल में मोदी सरकार की नाकामी के खिलाफ उठ रही आवाज को दबाने के लिए भाजपा के नेता षडयंत्र पूर्वक अलग-अलग वर्गों से चर्चा कर उन को गुमराह करने में लगे हुए हैं क्योंकि देश में मोदी सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ जनता एकजुटता के साथ आवाज उठा रही है। अब भाजपा एक वर्ग से दूसरे वर्ग की दूरी बनाकर सामूहिक चर्चा से बच रही है। 2024 के चुनाव में केंद्र से मोदी सरकार की विदाई में देशभर के युवाओं का बड़ा योगदान होगा।

Author Desk

Related Articles

Back to top button