छत्तीसगढ़

राजधानी में फिर चाकूबाजी : पुराने विवाद में युवक को उतारा मौत के घाट

रायपुर। राजधानी में चाकूबाजी की घटनाओं में कमी नहीं दिखाई पड़ रही है। टिकरापारा थाना इलाके से चाकूबाजी की एक घटना सामने आई है जिसमें युवक की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।


मिली जानकारी के अनुसार, घटना देर रात की है। बताया जा रहा है कि पड़ोसी युवक दीपक नामदेव ने आधी रात कंचन माल को चाकू से हमला किया। जिसके बाद युवक को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पुराने बात को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था और दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी दीपक नामदेव ने कंचन माल को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया।

Author Desk

Related Articles

Back to top button