छत्तीसगढ़

नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता, डीआरजी टीम ने हथियार व विस्फोटक सामग्री की बरामद


धमतरी(प्रखर) धमतरी पुलिस द्वारा नक्सल उन्मूलन के लिए चलाए जा रहे सघन सर्चिंग अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिले सहित सीमावर्ती नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लगातार कार्रवाई की जा रही है।
डीआरजी टीम चंदन बाहरा एवं सेमरा क्षेत्र अंतर्गत थाना मैनपुर, जिला गरियाबंद के सेमरा पहाड़ इलाके में नक्सल विरोधी सर्चिंग अभियान पर रवाना हुई थी। सर्चिंग के दौरान आत्मसमर्पित नक्सलियों भूमिका एवं अमिला की निशानदेही पर नक्सलियों द्वारा छुपाकर एवं डम्प कर रखे गए हथियारों और विस्फोटक सामग्री को बरामद किया गया।
बरामद सामग्री में एक बीजीएल बैरल ग्रेनेड लॉन्चर रायफल, एक 8 एमएम रायफल, तीन बीजीएल ग्रेनेड, आठ बीजीएल के खाली कार्टिज, 25 ग्राम गन पाउडर तथा एक नग पाउच शामिल है।
पुलिस द्वारा समस्त बरामद सामग्री को विधिवत जप्त कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि नक्सल उन्मूलन अभियान आगे भी इसी तरह सख्ती के साथ जारी रहेगा।

Author Desk

Related Articles

Back to top button