छत्तीसगढ़

आग लगने से घर सहित सब कुछ जलकर खाक महापौर मोके पर पहुंचे

धमतरी( प्रखर) स्टेशनपारा में शनिवार की देर शाम एक बड़ी घटना में गरीब का आशियाना पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। यहां तक की खाने-पीने और दस्तावेज का एक भी समान नहीं बचा। मौके पर पहुंच कर फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।

स्टेशन पर निवासी पूर्णिमा नागरची अपने बेटे के साथ खपरैल वाले घर में रहती है।बेटा अमन कहीं गया हुआ था। इस दौरान पता नहीं अचानक घर में आग लग गई.. देखते ही देखते आज चारों तरफ आग फैल गई… तुरंत आसपास के लोग पहुंचे, पानी से बुझाने की कोशिश की.. फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंची लेकिन तब तक उस गरीब का आशियाना पूरी तरह से जलकर राख हो गया था। यहां तक की खाने का एक दाना भी नहीं बचा… सारे दस्तावेज जल गए.. कपड़े कुछ भी नहीं बचे… अब उस परिवार के सामने रहने और खाने की विकट समस्या आ गई है। स्टेशनपारा के पार्षद रामेश्वर वर्मा ने कलेक्टर से सहायता की मांग की है।सूचना मिलने पर महापौर रामू रोहरा भी पहुंचे यथा संभव सहायता का आश्वासन दिया है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button