छत्तीसगढ़
अमित शाह का दौरा, राजधानी में एंटी-नक्सल ऑपरेशन को लेकर शुरू हुई अहम बैठक

अमित शाह का दौरा, राजधानी में एंटी-नक्सल ऑपरेशन को लेकर शुरू हुई अहम बैठक
रायपुर। राजधानी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में एंटी-नक्सल ऑपरेशन को लेकर पहली बैठक शुरू हो गई है। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री सह गृह मंत्री विजय शर्मा के अलावा गृह विभाग के सचिव और डीजीपी के अलावा नक्सल प्रभावित राज्यों के डीजीपी, गृह सचिव और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं।
नक्सलवाद खात्मे को लेकर मार्च 2026 की तय सीमा से पहले की यह आखिरी बड़ी बैठक है, जिसमें सुरक्षा की स्थिति, इंटेलिजेंस इनपुट्स, ऑपरेशन की गति पर चर्चा के साथ तय समय सीमा में बचे हुए एरिया से नक्सलियों को खत्म करने के लिए एक्शन प्लान तैयार किया जाएगा।



