छत्तीसगढ़

शिव-पार्वती विवाह महोत्सव का शुभारंभ बूढ़ेश्वर मंदिर में पार्थिव शिवलिंग महा रुद्राभिषेक, 14 को निकलेगी भोलेनाथ की अलौकिक बारात


धमतरी(प्रखर) इतवारी बाजार स्थित बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर में शिव-पार्वती विवाह महोत्सव का शुभारंभ पार्थिव शिवलिंग महा रुद्राभिषेक के साथ हुआ। बोलबम कांवड़िया संघ एवं बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट के संयुक्त आयोजन में 11 से 15 फरवरी तक विविध धार्मिक कार्यक्रम संपन्न होंगे।
महोत्सव के अंतर्गत सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर भगवान शिव का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक व पूजन किया। पूरे मंदिर परिसर में हर-हर महादेव के जयघोष और भजनों से भक्तिमय वातावरण बना रहा। विद्वान आचार्यों द्वारा विधिवत अनुष्ठान संपन्न कराया गया।
आयोजन समिति के अनुसार, महोत्सव के दौरान प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठान, आरती एवं भजन-कीर्तन आयोजित किए जा रहे हैं।
14 फरवरी को भगवान भोलेनाथ की भव्य बारात निकाली जाएगी, जिसमें भूत-प्रेत, गण और शिवभक्तों के साथ नगर भ्रमण करते हुए बारात मंदिर पहुंचेगी, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी।
15 फरवरी को शिव-पार्वती विवाह समारोह पारंपरिक विधि-विधान के साथ संपन्न होगा। कार्यक्रम के समापन पर महाआरती एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा।
आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से महोत्सव में शामिल होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button