छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय सिंधी मंच में रोमी सावलानी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर बधाइयों का तांता


रायपुर(प्रखर) राष्ट्रीय सिंधी मंच (आरएसएम) रायपुर की ओर से रोमी सावलानी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किए जाने पर संगठन सहित समाज में हर्ष और उत्साह का माहौल है। उनकी नियुक्ति को संगठन की मजबूती और राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
रोमी सावलानी लंबे समय से सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। उनके अनुभव, कार्यकुशलता और नेतृत्व क्षमता को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय सिंधी मंच के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। संगठन पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि उनके मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सिंधी मंच समाजहित के कार्यों में और अधिक सशक्त भूमिका निभाएगा।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सिंधी मंच के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. सपना आर. कुकेरजा (रामपुर), राष्ट्रीय कार्य अध्यक्ष गंगाराम एस. आभेसर (ठाणे) एवं राष्ट्रीय महासचिव अमित एम. केबलानी (अकोला) सहित संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने रोमी सावलानी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
साथ ही रोमी सावलानी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर पूज्य सिंधी पंचायत धमतरी के पदाधिकारियों ने भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह नियुक्ति न केवल संगठन बल्कि पूरे सिंधी समाज के लिए गौरव का विषय है। पंचायत पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में समाजसेवा, संगठनात्मक मजबूती और जनहित के कार्यों को नई दिशा मिलेगी।
इस अवसर पर संगठन से जुड़े पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं शुभचिंतकों ने रोमी सावलानी के सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वे राष्ट्रीय सिंधी मंच को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button