राष्ट्रीय

हवा में फेल हुआ इंडिगो विमान का इंजन,दिल्ली एयरपोर्ट पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग

हवा में फेल हुआ इंडिगो विमान का इंजन,दिल्ली एयरपोर्ट पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग

नई दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार को फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विशाखापट्टनम से दिल्ली आ रहे इंडिगो के विमान को इमरजेंसी स्थिति में लैंड कराना पड़ा। विमान के इंजन में तकनीकी खराबी की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया था। जानकारी के अनुसार, इंडिगो की इस फ्लाइट ने विशाखापट्टनम से उड़ान भरी थी। दिल्ली के करीब पहुंचने पर पायलट को इंजन में संदिग्ध खराबी का अंदेशा हुआ, जिसके बाद तत्काल एटीसी से संपर्क कर इमरजेंसी कॉल की गई। विमान की लैंडिंग के लिए रनवे संख्या 28 को तैयार रखा गया था, जहां विमान ने सफलतापूर्वक लैंड किया।

दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक, सुबह 10:53 बजे एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाडिय़ां तुरंत रनवे की ओर रवाना कर दी गईं। दमकल विभाग ने पुष्टि की है कि विमान सुरक्षित रूप से उतर चुका है। सभी सुरक्षित हैं और कोई हानि नहीं हुई है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button