छत्तीसगढ़

अनियमित कर्मचारी 14 जुलाई को करेंगे मुख्यमंत्री निवास का घेराव

रायपुर। छत्तीसगढ़ के अनियमित कर्मचारी भी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे। कर्मचारी नियमितीकरण सहित चार सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन करेंगे। छग अनियमित कर्मचारी मोर्चा के प्रांतीय संयोजक गोपाल प्रसाद साहू ने बताया कि 14 जुलाई को मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा। इस प्रदर्शन में अनियमित, संविदा और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी शामिल रहेंगे। छत्तीसगढ़ अनियमित कर्मचारी मोर्चा के प्रांतीय संयोजक गोपाल प्रसाद साहू ने बताया कि प्रदेश में कार्यरत अनियमित कर्मचारियों संविदा, दैनिक वेतन भोगी, कलेक्टर दर, श्रमायुक्त दर पर कार्यरत श्रमिक, प्लेसमेंट, मानदेय, अशंकालिक, जाबदर, ठेका, अपने नियमितीकरण सहित 4 सूत्रीय मांगों को लेकर “छत्तीसगढ़ अनियमित कर्मचारी मोर्चा और छत्तीसगढ़ दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी फेडरेशन” के संयुक्त तत्वावधान में 14 जुलाई 23 को धरना-प्रदर्शन और मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेगा।

Author Desk

Related Articles

Back to top button