छत्तीसगढ़राजनीति

सांसद दीपक बैज को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस की कमान, मोहन मरकाम हटाए गए

रायपुर. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने फिर एक बड़ा फैसला करते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष दीपक बैज को नियुक्त किया है। 

संगठन महासचिव ने आदेश जारी कर दिया है। आदेश में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष सांसद दीपक बैज होंगे। 

पार्टी ने निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के अब तक की भूमिका की सराहना की है। उम्मीद की जा रही है कि प्रदेश कांग्रेस में अभी और बड़े बदलाव होंगे। 

बैज की नियुक्ति के पीछे प्रदेश मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सहमति बताई जा रही है। जानते चले कि तीन महीने पहले ही दीपक बैज को कांग्रेस आलाकमान से मुलाकात करवाते हुए सोनिया गांधी प्रियंका गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात करवा दी गई थी।  इसके बाद माना जा रहा था कि अगले प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ही होंगे और अंततः सारे कयास सच साबित हुए।

Author Desk

Related Articles

Back to top button