छत्तीसगढ़राजनीति

केदार कश्यप ने पूछा : कांग्रेसी बताएं कि अभी उनका महामंत्री कौन है?

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने कहा है कि भाजपा की राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर अनावश्यक दखल देने और प्रदेश में भ्रम पैदा करने की नाकाम कोशिशों की प्रवृत्ति से कांग्रेस और प्रदेश सरकार के लोग बाज आ जाएँ। केदार कश्यप ने कहा कि भाजपा की फिक्र में प्रलाप करने के बजाय कांग्रेस के लोग अपने सत्ता-संगठन में चल रहे घमासान से उबरने के रास्ते ढूंढ़ने में अपनी उर्जा लगाएं तो शायद यह कांग्रेस की राजनीतिक सेहत के लिए ज्यादा मुफीद होगा।

भाजपा प्रदेश महामंत्री कश्यप ने कहा कि कांग्रेस के लोगों से अपना घर तो सम्हल नहीं रहा है, जहां अंतर्कलह की नित-नई पटकथाएँ लिखी जा रही हैं। सत्ता और संगठन की परस्पर प्रतिद्वंद्विता में तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम द्वारा की गई संगठनात्मक नियुक्तियों का आदेश 24 घंटों के भीतर रद्दी की टोकरी में फेंक दिया गया हो, उस कांग्रेस के लोग भाजपा पर टीका-टिप्पणी करते शोभा नहीं देते। कश्यप ने कहा कि शीशे के घर में रह कर दूसरों के घरों पर पत्थर मारने की भूल न करें, बल्कि इस सवाल का जवाब प्रदेश को दें कि कांग्रेस प्रदेश प्रभारी शैलजा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के आदेश को रद्द कर दिया पर उसके स्थान पर प्रदेश कांग्रेस का संगठन महामंत्री जिसे नियुक्त किया है। कांग्रेसी बताएं कि अभी उनका महामंत्री कौन है?

Author Desk

Related Articles

Back to top button