छत्तीसगढ़

बैरन बाजार मस्जिद के इमाम कारी इमरान सर्व सम्मति से बने शहर काजी, आरोपी आरिफ अली फारूकी फरार

महिलाओं से अश्लीलता का मामला

रायपुर। बैरन बाजार मस्जिद के इमाम कारी इमरान को सर्व सम्मति से शहर काजी बनाया गया है। बैजनाथपारा स्थित मदरसा इस्लाहुल मुस्लेमीन यतीमखाना के शहर काजी आरिफ अली फारूकी को गंभीर आरोपों के चलते पद से बर्खास्त कर दिया गया। उन पर एक दर्जन से अधिक महिलाओं ने देर रात फोन कर अश्लील बातें करने, दोस्ती के लिए दबाव बनाने और तलाक-हलाला जैसी संवेदनशील बातों को लेकर धमकाने के आरोप लगाए। मामले का खुलासा तब हुआ जब वक्फ बोर्ड में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई। पीडि़त महिला के अनुसार काजी रात में फोन कर अनुचित बातचीत करता था और तलाक के बाद हलाला में शामिल करने की बात कहकर मानसिक दबाव बनाता था। इस घटना के सामने आने के बाद समाज में आक्रोश फैल गया। 31 मार्च 2026 को रायपुर में उलेमाओं और समाज प्रमुखों की आपात बैठक बुलाई गई, जिसमें कारी इमरान, अब्दुल रज्जाक समेत कई वरिष्ठ लोग शामिल हुए। बैठक में आरोपों को गंभीर मानते हुए आरिफ अली फारूकी को तत्काल प्रभाव से पद से हटाने का फैसला लिया गया। उलेमाओं ने कहा कि इस तरह का आचरण पद की गरिमा के खिलाफ है।

वक्फ बोर्ड ने भी कार्रवाई का समर्थन किया है और जरूरत पडऩे पर पुलिस जांच की सिफारिश की बात कही है। समाज के लोगों ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि इससे ऐसे मामलों पर सख्ती से रोक लगेगी और महिलाओं की सुरक्षा को बढ़ावा मिलेगा।

Author Desk

Related Articles

Back to top button