छत्तीसगढ़

रामपुर वार्ड में गंदे पानी की समस्या पर निगम अलर्ट, मौके पर पहुंचे सभापति


धमतरी। रामपुर वार्ड में गंदे पानी की लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए महापौर रामु रोहरा के निर्देश पर जल विभाग के सभापति अखिलेश सोनकर स्वयं मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा कार्य की निगरानी करते हुए मौके पर मौजूद रहे।
समस्या के समाधान के लिए अलग-अलग स्थानों पर गड्ढे खोदकर पाइपलाइन की जांच की जा रही है। हालांकि अब तक लीकेज का सटीक स्थान चिन्हित नहीं हो पाया है, जिससे समस्या पूरी तरह दूर नहीं हो सकी है, लेकिन सुधार कार्य लगातार जारी है।
नगर निगम की टीम पूरी गंभीरता के साथ समस्या के निराकरण में जुटी हुई है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही गंदे पानी की समस्या का स्थायी समाधान कर नागरिकों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button