छत्तीसगढ़

रुद्री बैराज में डूबने से युवक की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम


धमतरी। जिले के रुद्री बैराज में नहाने गए युवकों के साथ एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें एक युवक की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज पानी के बहाव में युवक अचानक बह गया। साथ मौजूद साथियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे बाहर निकाल लिया।
घटना के बाद युवक को तत्काल ई-रिक्शा के माध्यम से धमतरी स्थित श्री राम हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया। करीब 4 से 6 घंटे तक चले इलाज के बाद भी युवक की हालत में सुधार नहीं हुआ और अंततः उसने दम तोड़ दिया।
मृतक की पहचान विशाल कोसरे (21 वर्ष), निवासी जोधपुर के रूप में हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है।
प्रशासन द्वारा लगातार तेज बहाव वाले स्थानों पर नहाने से बचने की अपील की जाती रही है, इसके बावजूद लोग लापरवाही बरतते हुए ऐसे स्थानों पर जाते हैं, जिससे इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं।

Author Desk

Related Articles

Back to top button