छत्तीसगढ़

कांकेर में तेज रफ्तार का कहर, दो कारों की टक्कर में 6 की मौत, 3 जिंदगी के लिए जूझ रहे

कांकेर में तेज रफ्तार का कहर, दो कारों की टक्कर में 6 की मौत, 3 जिंदगी के लिए जूझ रहे

कांकेर। कांकेर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम नथिया के पास बीती रात 2 कारों में भीषण भिड़ंत हो गई, इस घटना में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुचाया गया, जबकि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। एसपी निखिल राखेचा ने कहा कि नेशनल हाईवे-30 पर दो कारों की टक्कर हुई, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई और 3 अन्य घायल हैं, जिनका उपचार जारी है। फिलहाल हादसे के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। घायलों के बयान के बाद ही पूरी जानकारी सामने आ सकेगी। घायलों को एम्बुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया।

कोतवाली थाना प्रभारी ने मीडिया को बताया कि लखनपुरी निवासी एक ही परिवार के सात लोग शादी कार्यक्रम के लिए कांकेर आए हुए थे। देर रात शादी कार्यक्रम से वापस लौटने के दौरान अचानक से नथिया गांव के पास सामने से आ रही एक अन्य कार से टक्कर हो गई, इस हादसे में एक सात साल के बच्चे समेत छह लोगो की मौत हो गई, जबकि सामने कार चालक तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जबकि मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button