छत्तीसगढ़

ईतवारी बाजार में नवीन शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का भूमिपूजन



स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगा विस्तार- रामू रोहरा

धमतरी/ शहर के ईतवारी बाजार क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कोतवाली थाना के समीप नवीन शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (UPHC) भवन का विधिवत भूमिपूजन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिक निगम धमतरी के महापौर  रामू रोहरा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने की। साथ ही जिला पंचायत सभापति मोनिका देवांगन, पार्षद चन्द्रभागा,साहू,नम्रतामाला पवार,एमआईसी सदस्य नरेंद्र रोहरा,श्याम लाल नेताम,युगल (पिंटू)यादव,विभा चंद्राकर, पार्षद मेघराज ठाकुर,तल्लीनपुरी गोस्वामी,राकेश चंदवानी, अनिता अग्रवाल, ईश्वर सोनकर, अज्जू देशलहरे, गजेंद्र कंवर,मुकेश शर्मा, महेंद्र खंडेलवाल,भूपेंद्र मिश्रा की विशेष उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में महापौर  रामू रोहरा ने अपने विस्तृत उद्बोधन में कहा कि शहर के तेजी से बढ़ते विस्तार और जनसंख्या को देखते हुए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि यह नया शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आम नागरिकों को सुलभ, सस्ती और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं प्रदान करेगा। विशेष रूप से गरीब एवं जरूरतमंद वर्ग को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

महापौर रोहरा ने आगे कहा कि प्रदेश सरकार और नगर निगम मिलकर स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रहे हैं। यह भवन केवल एक संरचना नहीं, बल्कि लोगों के स्वास्थ्य सुरक्षा का मजबूत आधार बनेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य समय-सीमा में और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए ताकि जल्द से जल्द जनता को इसका लाभ मिल सके।

कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, जिला धमतरी द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर डॉ. यू.एल. कौशिक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी,डॉ. रेहाना कदीर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी,डॉ.आदित्य सिन्हा डी.एच.ओ.,डॉ.प्रिया कंवर जिला कार्यक्रम प्रबंधक,नामिका बिश्वास शहरी कार्यक्रम प्रबंधक,मिथलेश एमएससी इंजीनियर,मनोज वाधवानी ANM सुपरवाईजर,युवराज देवॉगन लेखापाल,सतीष यादव फार्मसिस्ट चिरायू,रूपम चन्द्रकार,शैलेश देवॉगन कनिष्ठ सचिविय सहायक,संगीता साहू मितानिन समन्वयक सहित स्टाफ उपस्थित थे।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button