छत्तीसगढ़

गांव चलो-बस्ती चलो अभियान के तहत गोकुलपुर वार्ड में भाजपा का जनसंपर्क


धमतरी। भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व के निर्देश पर चलाए जा रहे “गांव चलो-बस्ती चलो” अभियान के अंतर्गत गोकुलपुर वार्ड बस्ती में व्यापक जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बस्ती में भ्रमण कर पार्टी का झंडा लगाया और स्थानीय नागरिकों से सीधे संवाद किया।
अभियान के दौरान पार्टी के अति वरिष्ठ कार्यकर्ताओं—हंसूलाल यादव, देवलाल साहू (कार सेवक), महेश साहू, श्रीमती फूलबाई, श्रीमती कुमारी बाई, श्रीमती कुंजबाई, राजकुमार नेताम, अश्विनी साहू, पुनूराम नेताम एवं भगवान सिंह नेताम—के निवास पहुंचकर उनका तिलक वंदन किया गया। कार्यकर्ताओं को पार्टी का गमछा पहनाकर श्रीफल भेंट किया गया तथा उनके चरण स्पर्श कर राष्ट्र और संगठन की उन्नति के लिए आशीर्वाद लिया गया। साथ ही उनके दीर्घायु जीवन की कामना भी की गई।
कार्यक्रम के दौरान केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। इनमें प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, स्टार्टअप इंडिया, मुद्रा योजना, कृषकों से जुड़ी योजनाएं, सूर्यघर योजना, महतारी वंदन योजना सहित अन्य योजनाओं के लाभार्थियों से मुलाकात कर उनके अनुभव साझा किए गए और आमजन को योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से अतिथि के रूप में नरेन्द्र रोहरा (प्रभारी सदस्य, भवन अनुज्ञा नगर निगम), विजय सिंह ठाकुर (प्रभारी, गांव चलो बस्ती चलो अभियान), सहप्रभारी वीरेन्द्र साहू, पार्षद गजेन्द्र कंवर, ईश्वर सोनकर, राम यादव, लेखराम नेताम, जीवन साहू, धरम साहू, महेश साहू, विजय गौतम, रामशिला साहू, लता साहू सहित बड़ी संख्या में पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर “जय श्री राम”, “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के जयघोष के साथ राष्ट्र एवं संगठन के प्रति समर्पण का संकल्प दोहराया गया।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button