छत्तीसगढ़

डूबान क्षेत्र की उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हुईं सम्मानित



धमतरी-डूबान क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रूपकुमारी चौधरी (लोकसभा क्षेत्र महासमुंद) और भोजराज नाग (लोकसभा क्षेत्र कांकेर) ने धमतरी जिले के मोंगरागहन ग्राम पंचायत सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
सम्मानित होने वालों में ग्राम उरपुटी की अमृता मंडावी, अकलाडोंगरी की पद्मिनी साहू, मालगांव की वृंदावी मंडावी, कोलियारी की सतन मरकाम और राजपुर की रूखसाना बेगम शामिल रहीं। अतिथियों ने सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में ओंकार साहू (विधायक धमतरी), अम्बिका मरकाम (विधायक सिहावा), कलेक्टर अबिनाश मिश्रा , वनमण्डलाधिकारी कृष्ण जाधव तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह ठाकुर सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Author Desk

Related Articles

Back to top button