छत्तीसगढ़

समाजसेवी राजेश शर्मा के हाथों होगा ब्राह्मण समाज भवन का भूमिपूजन


धमतरी (प्रखर) भगवान परशुराम जयंती व अक्षय तृतीया पर ब्राह्मण समाज भवन निर्माण हेतु भूमिपूजन 19 अप्रैल को धमतरी भगवान श्री परशुराम के प्राकट्य दिवस एवं अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर तहसील ब्राह्मण समाज धमतरी द्वारा स माज भवन निर्माण के लिए भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 19 अप्रैल 2026, रविवार को प्रातः 11 बजे सोरिद नगर स्थित शीतला मंदिर के पास संपन्न होगा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी पंडित राजेश शर्मा होंगे, जिनके करकमलों से विधिवत भूमिपूजन किया जाएगा। वहीं, विशेष अतिथि के रूप में डॉ. रोशन उपाध्याय की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।तहसील ब्राह्मण समाज धमतरी के अध्यक्ष सूरज तिवारी ने समाज के सभी प्रतिनिधियों, वरिष्ठजनों, मातृशक्ति एवं युवा साथियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।तहसील अध्यक्ष सूरज तिवारी ने कहा कि ब्राह्मण समाज भवन का निर्माण समाज की एकता, सांस्कृतिक संरक्षण एवं सामाजिक गतिविधियों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह भवन आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक एवं प्रेरणास्थल बनेगा। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम जयंती एवं अक्षय तृतीया जैसे शुभ अवसर पर इस कार्य का शुभारंभ होना पूरे समाज के लिए गौरव की बात है। उन्होंने सभी समाजजनों से अपील की कि वे इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बनें और अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। इस आयोजन की जानकारी समाज के मीडिया प्रभारी राजकुमार तिवारी एवं आशुतोष शर्मा द्वारा दी गई है।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button