छत्तीसगढ़

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ती गर्मी, रायपुर में पारा 41 डिग्री पार, अगले 5 दिनों में 3 से 5 डिग्री और बढ़ेगा तापमान

छत्तीसगढ़ में हीटवेव का अलर्ट, रायपुर-बिलासपुर दुर्ग में सबसे ज्यादा असर, 43 डिग्री तापमान



धमतरी – छत्तीसगढ़ में गर्मी का असर तेज हो गया है। रायपुर में तापमान 41 डिग्री पार पहुंच गया है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों में 3 से 5 डिग्री तक तापमान बढ़ने और 16 अप्रैल से लू चलने की चेतावनी जारी की है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।छत्तीसगढ़ में गर्मी ने अब अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार प्रदेश में मौसम फिलहाल पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और आने वाले दिनों में भी बारिश की कोई संभावना नहीं है। पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।रायपुर में पारा 41 डिग्री के पार मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार रायपुर में सबसे अधिक तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि अन्य जिलों में भी तापमान तेजी से बढ़ रहा है। वहीं अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री दर्ज किया गया। तापमान में लगातार बढ़ोतरी से दिन के साथ-साथ रात में भी गर्मी का असर महसूस किया जा रहा है, जिससे आम लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है।अगले 5 दिनों में और बढ़ेगी गर्मी
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले 5 दिनों में तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की और बढ़ोतरी हो सकती है। रिपोर्ट के अनुसार पूरे प्रदेश में गर्मी का असर लगातार बढ़ेगा और स्थिति और गंभीर हो सकती है। खासकर मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में तापमान तेजी से बढ़ने के संकेत दिए गए हैं, जिससे लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है।

आज से लू चलने की संभावना
मौसम विभाग आज से प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावना जताई है। रिपोर्ट के अनुसार खासकर मध्य छत्तीसगढ़ के क्षेत्रों में हीटवेव की स्थिति बन सकती है। अगले कुछ दिनों तक लगातार गर्म हवाएं चलने की संभावना है, जिससे स्वास्थ्य पर भी असर पड़ सकता है। विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है।
लोगों के लिए जारी की गई जरूरी एडवाइजरी
तेज गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों के लिए जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अधिक पानी पीने, धूप से बचने और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। दोपहर 12 से 4 बजे के बीच बाहर निकलने से बचने को कहा गया है। साथ ही बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों का विशेष ध्यान रखने की अपील की गई है, ताकि लू के प्रभाव से बचा जा सके।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button