छत्तीसगढ़

वेदांता हादसा अपडेट : अब तक 20 मजदूरों की मौत, 15 घायलों का चल रहा इलाज

वेदांता हादसा अपडेट : अब तक 20 मजदूरों की मौत, 15 घायलों का चल रहा इलाज

रायपुर। सक्ती जिले में वेदांता पावर प्लांट हादसे में अब तक मृतकों की संख्या बढक़र 20 हो गई है। हादसे में जान गंवाने वालों में 5 लोग छत्तीसगढ़ के निवासी हैं, जबकि 15 मृतक अन्य राज्यों से हैं। हादसे में घायल 15 लोगों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज जारी है। गंभीर रूप से घायल मरीजों के बेहतर इलाज के लिए 5 एयर एम्बुलेंस को स्टैंडबाय पर रखा गया है। इसके अलावा भविष्य में जरूरत पडऩे पर रेफर करने के लिए हैदराबाद के सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों से भी टाई-अप किया गया है। घटना के बाद जिला प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। कलेक्टर और एसपी ने बुधवार को भी बॉयलर ब्लास्ट के घटना स्थल का निरीक्षण किया और राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की।

सक्ती जिले के 3 मृतकों में से 2 का अंतिम संस्कार किया गया। अन्य राज्यों के मृतकों के शवों को उनके गृहग्राम भेजने की प्रक्रिया जारी है, जिसके लिए एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई है। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button