छत्तीसगढ़

स्वच्छ भारत मिशन की ब्रांड एंबेसडर स्व. कुंवर बाई की प्रतिमा अनावरण को लेकर मुख्यमंत्री से मिले पं. राजेश शर्मा

धमतरी(प्रखर) स्वच्छ भारत मिशन की ब्रांड एंबेसडर स्वर्गीय कुंवर बाई की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर पं. राजेश शर्मा भाजपा प्रदेश कार्यसमिति स्थायी आमंत्रित सदस्य ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य भेंट कर विस्तृत चर्चा की इस दौरान उन्होंने स्व. कुंवर बाई की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम के आयोजन, उसकी तैयारियों तथा जनभागीदारी को लेकर मुख्यमंत्री से मार्गदर्शन प्राप्त किया। साथ ही क्षेत्र में चल रही विभिन्न गतिविधियों और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभाव को लेकर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य खूबलाल भी उपस्थित रहे पं. राजेश शर्मा ने बताया कि स्वच्छता के क्षेत्र में प्रेरणा स्रोत रहीं स्वर्गीय कुंवर बाई की स्मृति को सहेजने और आने वाली पीढ़ी को प्रेरित करने के उद्देश्य से उनकी प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। इसके लिए भव्य कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी की जा रही है उल्लेखनीय है कि स्वच्छ भारत मिशन की ब्रांड एंबेसडर स्वर्गीय कुंवर बाई धमतरी जिले के कोटाभरी गांव की निवासी थीं। उन्होंने स्वच्छता के प्रति अपनी जागरूकता और दृढ़ संकल्प का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए शौचालय निर्माण के लिए अपने घर की पालतू बकरियों को बेच दिया था। उनके इस सराहनीय कदम की चर्चा पूरे देश में हुई और वे स्वच्छता अभियान की प्रेरणादायी प्रतीक बन गईं।
छत्तीसगढ़ दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनसे मुलाकात कर उनके चरण स्पर्श कर सम्मानित किया था, जो उनके कार्यों के प्रति देश के सर्वोच्च नेतृत्व के सम्मान को दर्शाता है। स्व. कुंवर बाई की प्रेरणादायी कहानी आज भी स्वच्छता और जनजागरण के क्षेत्र में लोगों को प्रेरित कर रही है।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button