छत्तीसगढ़राजनीति

केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया रायपुर में, चुनावी रणनीति पर वरिष्ठ नेताओं से होगी चर्चा

रायपुर। केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया रविवार सुबह रायपुर पहुंचे। एयरपोर्ट से भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर के लिए रवाना हुए। जहां केंद्रीय मंत्री करीब 10 घंटे बिताएंगे। इस बीच विधानसभा चुनाव को लेकर अहम बैठकें होंगी। साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दल तैयारियों में लग गए हैं। बीजेपी ने भी अपनी कमर कस ली है। बीजेपी 14 के आंकड़े को बढ़ाने के लिए पूरा जोर लगा रही है। यही वजह है कि यहां पिछले 1-2 महीने से केंद्रीय नेताओं का आनाजाना लगा हुआ है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button