राष्ट्रीय

शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या के आरोपी बिहार के बक्सर और यूपी से गिरफ्तार

शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या के आरोपी बिहार के बक्सर और यूपी से गिरफ्तार

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट चंद्रनाथ रथ की हाल ही में बेरहमी से गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अब इस मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक, पश्चिम बंगाल पुलिस ने चंद्रनाथ रथ हत्याकांड के सिलसिले में बिहार के बक्सर और उत्तर प्रदेश से कुल तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। तीनों से फिलहाल पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि हत्या की साजिश और वारदात में इन आरोपियों की क्या भूमिका रही।

ऑनलाइन पेमेंट पर पुलिस को मिला इनपुट
मिली जानकारी के मुताबिक, चन्द्रनाथ रथ हत्याकांड मामले में तीन आरोपियों को पुलिस द्वारा बिहार के बक्सर और यूपी से गिरफ्तार किया गया है। इन आरोपियों को देर रात पुलिस बंगाल लेकर पहुंची है। एक आरोपी ने टोल प्लाजा पर ऑनलाइन पेमेंट किया था उसके बाद पुलिस को इनके बारे में इनपुट मिला। पुलिस इस बारे में जल्द ही प्रेस रिलीज जारी करेगी। फिलहाल आरोपियों से पूरे खुलासे और मोटिव पर पूछताछ की जा रही है।

6 मई की रात हुई थी चंद्रनाथ रथ की हत्या
दरअसल, पश्चिम बंगाल में चुनाव संपन्न होने और चुनाव के परिणाम के सामने आने के बाद से राजनीतिक हिंसा फिर से बढ़ गई है। 6 मई की रात को शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ का मर्डर हो गया था। जानकारी के अनुसार, ये मर्डर रात को 10.30 से 11 बजे उस वक्त हुआ जब शुभेंदु के पीए नॉर्थ 24 परगना में अपने घर की तरफ जा रहे थे। तभी पीछे से आ रही कार ने उन्हें ओवर टेक किया और उनकी गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। बंगाल पुलिस ने जिन तीन लोगों को शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है उनके नाम हैं मयंक शर्मा, विक्की सिंह मौर्या और राज। बिहार के बक्सर में छापेमारी करके बंगाल एसआईटी की टीम स्पेशल टास्क फोर्स ने मयंक और विक्की मौर्य को गिरफ्तार किया। इसके बाद यूपी के बलिया में भी छापेमारी करके राज सिंह नाम के शूटर को गिरफ्तार किया गया है। बंगाल एसआईटी के सूत्रों के मुताबिक, इन्हीं तीनों ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया है।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button