राष्ट्रीय

भाजपा के कट्टर हिंदूवादी मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा थोड़ी देर में लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

भाजपा के कट्टर हिंदूवादी मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा थोड़ी देर में लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

गुवाहाटी। असम विधानसभा चुनाव में एनडीए की बड़ी जीत के बाद हिमंता बिस्वा सरमा आज दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ चार मंत्री भी शपथ ग्रहण करेंगे। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई दिग्गज नेता शामिल होंगे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य सुबह 11:40 बजे हिमंता बिस्वा सरमा और नई मंत्रिपरिषद के सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

असम विधानसभा चुनाव में एनडीए ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 102 सीटें जीती थीं। इनमें बीजेपी ने अकेले 82 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

हिमंता बिस्वा सरमा के साथ शपथ लेने वालों में बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली, असम गण परिषद के अध्यक्ष अतुल बोरा, बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट के नेता चरण बोरो और बीजेपी विधायक अजंता नेओग शामिल हैं।

वहीं, बीजेपी के वरिष्ठ नेता रणजीत दास को असम विधानसभा का नया अध्यक्ष बनाया जाएगा।

हिमंता बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए कहा कि शपथ ग्रहण के बाद पहली कैबिनेट बैठक भी आयोजित की जाएगी।

Author Desk

Related Articles

Back to top button