छत्तीसगढ़

यात्री बस और मेटाडोर में जोरदार टक्कर, ड्राइवर को केबिन काटकर बहार निकाला गया

रायपुर/जगदलपुर। एनएच 30 पर यात्री बस और मेटाडोर में जबरदस्त भिड़ंत होने की खबर सामने आई है। बस में सवार करीबन आधा दर्जन यात्रियों को काफी चोट आई है। वहीँ टक्कर में मेटाडोर ड्राइवर केबिन में फंस गया था।

मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना इलाके में सुबह 6 बजे के करीब यात्री बस और मेटाडोर में जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने मेटोडोर के ड्राइवर को केबिन काटकर बाहर निकाला। वहीँ 108 की मदद की सभी घायलों को उपचार के लिए मेकाज अस्पताल ले जाया गया है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button