छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग की कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश

रायपुर/बिलासपुर। प्रदेश में आयकर विभाग की टीम ने विभिन्न कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश दी है। मिली जानकारी के अनुसार रायपुर और बिलासपुर में दबिश दी गई है। बताया जा रहा है कि सत्या पॉवर के ठिकानों पर केन्द्रीय आयकर टीम की रेड पड़ी है। टीम ने ऑफिस, निवास और फैक्ट्री में एक साथ रेड मारी है। मंगलवार तड़के हुई रेड की कार्रवाई से व्यापारी जगत में हड़कंप मच गया है। हंसा विहार स्थित सत्या पावर के मालिक राम अवतार अग्रवाल, पवन अग्रवाल के घर बंद कमरे में जांच पड़ताल जारी है।

इसी तरह बिलासपुर के ही जगमल चौक निवासी सुशील झाझरिया के यहां भी इनकम टैक्स की टीम आज सुबह पहुंची है। सुशील झाझरिया रेलवे के कांट्रैक्टर बताए जा रहे हैं। जिनके मकान और दफ्तर में आयकर अधिकरियों की टीम जांच कर रही है।

इसके अलावा राजधानी के वंदना ग्लोबल ग्रुप के ठिकानों पर भी आईटी ने दबिश दी है। सिलतरा स्थित प्लांट समेत सिविल लाइन स्थित घर और एमजी ऑफिस में टीम पहुंची है। दर्जनभर से ज्यादा अधिकारी अलग-अलग ठिकानों पर पड़ताल कर रहे हैं।

आयकर विभाग की टीम ने रायपुर स्थित ईश्वर ग्रुप एंड टीएमटी के ठिकानों पर भी दबिश दी है। ईश्वर टीएमटी समेत ग्रुप के कई ठिकानों पर टीम की कार्रवाई जारी है। उरला स्थित ईश्वर टीएमटी प्लांट प्राइवेट लिमिटेड में अधिकारियों ने रेड मारी है। फर्म के डायरेक्टर्स के घर और मकानों पर भी पड़ताल चल रही है। धर्मेंद्र पटेल, पीयूष पटेल, भरत कुमार पटेल फर्म के डायरेक्टर्स बताये जा रहे हैं।

Author Desk

Related Articles

Back to top button