छत्तीसगढ़

बिरनपुर कांड : भाजपा ने मृतक के परिवार को दी 11 लाख की आर्थिक मदद, वादा निभाया

रायपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने आज बिरनपुर में जेहादी हमले में मारे गए दिवंगत भुनेश्वर साहू के परिवारजन को 11 लाख की राशि विनम्र सहायता के रूप में दी। मालूम हो कि विगत बंद 10 अप्रैल को बिरनपुर में हुई हिंसा के विरोध में बजरंग दल और वीएचपी ने बंद का आह्वान किया था। बिरनपुर गांव में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी घुस आये थे। बिरनपुर शक्तिघाट निवासी रहीम उर्फ मन्नू और पुत्र ईदुल बकरी चराने निकले थे। इस दौरान उनकी हत्या कर दी गई थी। हत्यकांड में सात दिनों तक चली जांच के दौरान पुलिस ने वीडियो फुटेज, मोबाइल सीडीआर तकनीकी विशलेशण के आधार पर आठ की पहचान कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। घटना के बाद बीजेपी ने अपनी पार्टी की तरफ से एक जांच दल गठित किया था जिस ने मामले को जाकर देखा था उस समय पार्टी ने मृतक के परिवार से वादा किया था कि वह उनकी सुध लेगी इसी वादे को पूरा करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने मृतक के परिवार को 11 लाख रुपए की आर्थिक मदद दी है।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button