छत्तीसगढ़

एन.एस.यू.आई ने किया महाविद्यालय घेराव, कुलपति के नाम से सौंपा ज्ञापन

बलौदा बाजार। दाऊ कल्याण महा. एवं मिनीमाता कन्या महाविद्यालय की छात्र छात्राओं का परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट होकर पं. रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी के कुलपति के नाम से ज्ञापन सौंपा गया। विधानसभा अध्यक्ष सूर्यकांत वर्मा ने बताया कि.. परीक्षा में शामिल बी.ए., बी.एस.सी., बी.कॉम, एवं वाणिज्य संकाय बीसीए के 73 प्रतिशत विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम लगातार अनुत्तीर्ण रहा है जिससे सभी छात्र-छात्राएं अपने परीक्षा परिणाम से बेहद असंतुष्ट हैं। यह तो सभी छात्र जानते हैं कि नियमों के अनुसार पुनर्मूल्यांकन के लिए केवल वही छात्र आवेदन कर सकते हैं, जो दो विषयों में फेल हुए हैं, वह नियम अनुसार पुनः मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं, परंतु हजारों छात्र-छात्राएं ऐसे भी हैं जिन्हें पूर्ण विश्वास है की उनका लिखित परीक्षा में प्राप्त परीक्षा परिणामों से कहीं बेहतर परीक्षा परिणाम प्राप्त होना चाहिए था। परीक्षा परिणामों से कई बेहतर परीक्षा परिणाम प्राप्त होना चाहिए था लेकिन यहां छात्र छात्राओं को पूर्ण विश्वास होते हुए भी नियम अनुसार पूर्ण मूल्यांकन के लिए आवेदन नहीं कर सकते। जिसको लेकर एनएसयूआई एवं छात्र छात्राओं ने मिलकर परीक्षा परिणाम का पुनः मूल्यांकन करने की मांग को महाविद्यालय के प्राचार्य के माध्यम से कुलपति के नाम से ज्ञापन सौंपा गया।
मुख्य रुप से जिला उपाध्यक्ष करण सेन,ब्लॉक अध्यक्ष हर्ष सिन्हा, ग्रामीण अध्यक्ष जय नायक, सुहेला ब्लॉक अध्यक्ष सूरज वर्मा, विधानसभा उपाध्यक्ष राहुल नेगी, लोकेश ध्रुव,जय बघमार, हेमंत वर्मा, सावन साहू, विधानसभा महासचिव जय सिंह ठाकुर, किशन वर्मा विधानसभा सचिव राजा वर्मा, साहिल वर्मा,मोनू नायक,गौरव जयसवाल,लखन,रोशनी कन्नौजे,कृतिका, दुर्गेश्वरी,वर्षा, मुस्कान,अनामिका,आकाश,रूपेश,पुष्पेंद्र,गीतु, एवं सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने ज्ञापन सौंपा |

संवाददाता -राजेश्वर गिरी

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button