छत्तीसगढ़

सुकमा में प्रार्थना सभा के दौरान दो पक्षों में हिंसक झड़प, कई ग्रामीण घायल

सुकमा में प्रार्थना सभा के दौरान दो पक्षों में हिंसक झड़प, कई ग्रामीण घायल

सुकमा। जिले के तोंगपाल थाना क्षेत्र अंतर्गत साडरापाल गांव में आयोजित एक प्रार्थना सभा के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना में कई ग्रामीणों के घायल होने की सूचना है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है, जिसके मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

मिली जानकारी के अनुसार, साडरापाल गांव में एक प्रार्थना सभा आयोजित की जा रही थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर दो गुटों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। झड़प में कई लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही तोंगपाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने घायलों को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। एहतियात के तौर पर गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति को रोका जा सके।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button