छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के टाइगर रिजर्व और अभयारण्य आज से पर्यटकों के लिए बंद, 2 अक्टूबर से खुलेंगे जंगल

छत्तीसगढ़ के टाइगर रिजर्व और अभयारण्य आज से पर्यटकों के लिए बंद, 2 अक्टूबर से खुलेंगे जंगल

रायपुर। मानसून सीजन को देखते हुए सोमवार से छत्तीसगढ़ के सभी टाइगर रिजर्व, राष्ट्रीय उद्यान और वन्यजीव अभयारण्य पर्यटकों के लिए बंद कर दिए गए हैं। वन विभाग के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी संरक्षित वन क्षेत्र अब 1 अक्टूबर तक बंद रहेंगे। पर्यटकों के लिए इन क्षेत्रों को 2 अक्टूबर से दोबारा खोला जाएगा।

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, हर वर्ष बारिश के मौसम में लगभग तीन महीने के लिए जंगल सफारी और अन्य पर्यटन गतिविधियों पर रोक लगाई जाती है। मानसून के दौरान जंगलों में सडक़ें और मार्ग क्षतिग्रस्त होने के साथ कई स्थानों पर प्रतिकूल परिस्थितियां बन जाती हैं, जिससे पर्यटकों की सुरक्षा प्रभावित हो सकती है। इसके अलावा, बारिश का समय अधिकांश वन्यजीवों के प्रजननकाल का भी होता है। ऐसे में जंगलों में मानवीय हस्तक्षेप कम करने और वन्य प्राणियों को सुरक्षित एवं शांत वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।

वन विभाग का कहना है कि प्रतिबंध अवधि के दौरान जंगलों में संरक्षण और प्रबंधन से जुड़े कार्य जारी रहेंगे। वहीं, पर्यटन गतिविधियां 2 अक्टूबर से फिर शुरू की जाएंगी, जिसके बाद पर्यटक एक बार फिर प्रदेश के टाइगर रिजर्व, राष्ट्रीय उद्यानों और अभयारण्यों का भ्रमण कर सकेंगे।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button