छत्तीसगढ़

जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क का विरोध तेज, कृषि उपज मंडी में देर रात तोडफ़ोड़

जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क का विरोध तेज, कृषि उपज मंडी में देर रात तोडफ़ोड़

रायपुर। जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क को लेकर विरोध शुरू हो गया है। इसी बीच कृषि उपज मंडी में देर रात असामाजिक तत्वों द्वारा तोडफ़ोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलने पर विधायक पुरंदर मिश्रा कृषि उपज मंडी पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों और जिम्मेदार लोगों को फटकार लगाते हुए घटना पर नाराजगी जताई।

विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि मंडी में देर रात तोडफ़ोड़ की गई, लेकिन उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि बिना उनकी जानकारी के इस तरह की कार्रवाई या घटना होना गंभीर मामला है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। विधायक ने कहा कि पूरे मामले को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा और उनके निर्देशों के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल प्रशासन मामले की जांच में जुटा है और तोडफ़ोड़ करने वाले असामाजिक तत्वों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button