छत्तीसगढ़
सीएम विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 8 जुलाई को होगी कैबिनेट बैठक

सीएम विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 8 जुलाई को होगी कैबिनेट बैठक
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार, 8 जुलाई को आयोजित की जाएगी। यह बैठक सुबह 11:30 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में होगी। बैठक में राज्य से जुड़े विभिन्न प्रशासनिक और विकासात्मक मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। हालांकि बैठक के एजेंडे को लेकर आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। सरकारी सूत्रों के अनुसार कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर निर्णय लिए जा सकते हैं, जिनका सीधा असर राज्य की नीतियों और योजनाओं पर पड़ सकता है।


