ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत, कई हिस्सों में कटा शरीर

ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत, कई हिस्सों में कटा शरीर
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। बिलासपुर रेल मंडल अंतर्गत टेंगनमाढ़ा रेलवे स्टेशन के मुख्य ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत हो गई। हादसे में युवक का शरीर कई हिस्सों में कटकर अलग हो गया। उसके अंग रेलवे ट्रैक पर करीब 100 मीटर के दायरे में फैल गए। मौके पर पहुंची जीआरपी ने बोरी में शव को भरा। जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात रेलवे ट्रैक से गुजर रही ट्रेन के लोको पायलट ने मेन लाइन पर शव पड़े होने की सूचना स्टेशन प्रबंधन को दी। जीआरपी पेंड्रारोड की टीम ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। मुआयना करने के बाद शव के हिस्सों को ट्रैक से हटवाया। पुलिस ने इस मामले में फिलहाल मर्ग कायम कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। मृतक की पहचान करने में पुलिस जुटी हुई है। तलाशी के दौरान ऐसा कोई भी दस्तावेज, मोबाइल या पहचान पत्र नहीं मिला है, जिससे उसका नाम-पता मालूम हो सके। मृतक युवक केवल नीले रंग की जींस पहने हुए है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



