छत्तीसगढ़

नवनियुक्त निगम आयुक्त अरुण वर्मा से विधायक प्रतिनिधि आकाश गोलछा ने की सौजन्य भेंट, शहर के विकास कार्यों को गति देने पर हुई विस्तृत चर्चा

नवनियुक्त निगम आयुक्त अरुण वर्मा से विधायक प्रतिनिधि आकाश गोलछा ने की सौजन्य भेंट, शहर के विकास कार्यों को गति देने पर हुई विस्तृत चर्चा

धमतरी। नगर निगम धमतरी के नवनियुक्त आयुक्त अरुण वर्मा से विधायक प्रतिनिधि आकाश गोलछा ने सौजन्य भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ एवं बधाई दी। इस अवसर पर दोनों के बीच शहर के समग्र विकास, जनसुविधाओं के विस्तार तथा लंबे समय से लंबित विकास कार्यों को शीघ्र गति देने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

विधायक प्रतिनिधि आकाश गोलछा ने आयुक्त से कहा कि नगर के अनेक महत्वपूर्ण विकास कार्य विभिन्न कारणों से प्रभावित हैं, जिन्हें प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा कराया जाना आवश्यक है। उन्होंने शहर की स्वच्छता व्यवस्था, सड़क निर्माण, नाली निर्माण, पेयजल व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, सौंदर्यीकरण सहित नागरिक सुविधाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए विकास कार्यों में तेजी लाने का आग्रह किया।

आयुक्त अरुण वर्मा ने भी नगर के सर्वांगीण विकास के लिए सकारात्मक सहयोग का भरोसा दिलाते हुए कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा तथा नागरिकों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए निगम पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा।

इस दौरान विधायक प्रतिनिधि आकाश गोलछा के साथ सूरज पासवान एवं रजत सोनकर भी उपस्थित रहे। सभी ने नगर के विकास के लिए समन्वय और सहयोग के साथ कार्य करने की आवश्यकता पर बल देते हुए धमतरी को स्वच्छ, सुंदर और विकसित शहर बनाने के संकल्प को दोहराया।

Author Desk

Related Articles

Back to top button