छत्तीसगढ़

भयावह : युवक के पेट में घुसा दी बियर की बोतल, अतड़िया बाहर, पुलिस जांच में जुटी

बिलासपुर। दो पक्षों में मारपीट की भयावह घटना सामने आई है। बिलासपुर के चकरभाटा में दो पक्षों में हुए विवाद में एक युवक के पेट में आरोपियों ने बियर की बोतल घुसा दी। घटना में उसके पेट की अतड़िया बाहर आ गई। युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, युवक पर बीयर की बोतल से जानलेवा हमला किया गया। जिसका वीडियो भी सामने आया है। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घटना चकरभाठा थाना क्षेत्र का है। दरअसल, त्योहार में नाचने के दौरान लड़की को धक्का लगा था। जिसके बाद दो पक्षो के बीच विवाद बढ़ गया। आज फिर पुरानी उसी बात को लेकर विवाद हुआ और युवक पर बियर की फूटे बोतल को युवक के पेट के पास मार दिया। जिससे युवक बूरी तरह से जख्मी हो गया। घटना अचानकपुर देवारपारा में हुई। फिलहाल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर ली है और जांच में जुट गई है।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button